दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक संपन्न ,4 और 5 अप्रैल को होगा प्रशिक्षण


दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक संपन्न ,4 और 5 अप्रैल को होगा प्रशिक्षण 

अनिल कनौजिया 

बाराबंकी सिरौलीगौसपुर। भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्था को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सीता देवी महाविद्यालय परिजात धाम बरौलिया में हुई, जिसमें 4 और 5 अप्रैल को प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। प्रशिक्षण वर्ग शनिवार और रविवार को दोपहर 2 बजे से आयोजित होगा। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करना और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना है। इस बैठक में जिला कोषाध्यक्ष एवं वर्ग प्रमुख अवधेश शुक्ला और मंडल प्रभारी व पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 

       कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते पदाधिकारीगण 

कोषाध्यक्ष अवधेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को पूरे कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी वहीं कार्यकर्ताओं ने कोषाध्यक्ष व पूर्व एमएलसी को माला पहनाकर स्वागत किया।

    अवधेश शुक्ला को जिला कोषाध्यक्ष बनायें जाने पर स्वागत 

मंडल अध्यक्ष संदीप रावत और मंडल महामंत्री अमित भैया राम जी भी बैठक में मौजूद रहे। इनके अतिरिक्त, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय, नीरज वर्मा, मनोज सोनी, दयाशंकर शुक्ला, रामपाल वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, रवीद्र अवस्थी, रामनिवास लोधी, अनिल कनौजिया, पीतांबर यादव, विनोद वर्मा, संतोष नाग, अनिल पांडेय, राम विजय यादव और राहुल अवस्थी सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारीगण शामिल रहे।